Entertainment News

Entertainment News Window to Cinema News World- Bollywood, Hollywood, Regional and all World Cinema.

अलविदा आशा
12/04/2026

अलविदा आशा

**********आज की बड़ी खबर***********गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है। इस बार दोनों पुराने यार एक्शन करने के बज...
02/02/2026

**********आज की बड़ी खबर***********

गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है। इस बार दोनों पुराने यार एक्शन करने के बजाय कॉमेडी करेंगे, मगर अक्षय का किरदार अजय की नाक में दम करेगा। समझने के लिए पढ़ें ये खबर:



Golmaal 5 Akshay Kumar: शूटिंग इस महीने के अंत तक मुंबई के फिल्मसिटी में शुरू होगी और फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज की तैया....

02/02/2026

सूचना: कल आ रहा है अस्सी का ट्रेलर। इस फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा हैं, जबकि लीड एक्टर तापसी पन्नू हैं। ये दोनों साथ में पहले मुल्क जैसी विचारोत्तेजक फिल्म बना चुके हैं। इसलिए, अस्सी के ट्रेलर का इंतजार है।

14/09/2025

***शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की फिल्म का टाइटल घोषित, वैलेंटाइंस डे पर होगी रोमियोगीरी***

विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर हैदर के बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं और इन्हें साथ लाने का कारनामा किया है साजिद नाडियाडवाला ने, जिसनकी आगामी फिल्म में विशाल शाहिद को निर्देशित कर रहे हैं।

अभी तक अनाम शीर्षक से बन रही फिल्म का टाइटल निर्माताओं ने मोशन पोस्टर के साथ रविवार को घोषित कर दिया। विशाल और शाहिद की इस फिल्म का नाम है- ओ रोमियो (O' Romeo)।

मोशन पोस्टर पर शाहिद का अंदाजे-बयां भी कुछ ऐसा ही है। सिर पर बड़ा सा हैट पहने शाहिद चेहरे को हाथ से ढके हैं। इरादतन चेहरा नहीं दिखाया गया है और बैकग्राउंड में रोमांटिक संगीत बजता है।

मोशन पोस्टर को ब्लैक एंड व्हाइट रखा गया है। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी फीमेल लीड हैं, जो पहली बार विशाल और शाहिद के साथ काम कर रही हैं। तृप्ति की पिछली फिल्म धड़क 2 है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आई थीं।

शीर्षक के मुताबिक फिल्म अगले साल वैलेंटाइंस डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, तारीख का एलान अभी बाकी है। फिल्म में नाना पाटेकर भी अहम भूमिका में दिखेंगे।

टाइटल ओ रोमियो है, मगर यह हाइ ओक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

आखिरकार, वही हुआ, जिसका डर था। सितम्बर के पहले हफ्ते में रिलीज हुईं फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है।...
12/09/2025

आखिरकार, वही हुआ, जिसका डर था। सितम्बर के पहले हफ्ते में रिलीज हुईं फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकीं। दोनों ही फिल्में अपने-अपने जॉनर के हिसाब से कलेक्शंस में कमजोर साबित हुई हैं।



Baaghi 4 VS The Bengal Files Box Office: बागी 4 और द बंगाल फाइल्स उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकीं।

हर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में आती हैं। इनमें से कुछ अपनी छाप छोड़ने में सफल रहती हैं, मगर कुछ एक हफ्ता भी सरवा...
12/09/2025

हर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में आती हैं। इनमें से कुछ अपनी छाप छोड़ने में सफल रहती हैं, मगर कुछ एक हफ्ता भी सरवाइव नहीं कर पातीं। हालांकि, उम्मीद सभी को रहती है। फिल्म छोटी हो या बड़ी, हर निर्माता इस उम्मीद में फिल्म लेकर आता है कि बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलेगी।

इस शुक्रवार (12 सितम्बर) को सिनेमाघरों में फिल्मों का मेला लगा है। हिंदी, साउथ और हॉलीवुड की 15 नई फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि, इनमें ज्यादातर फिल्में ऐसी हैं, जिनसे बहुत लम्बे सफर की उम्मीद नहीं हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं, जो सरप्राइम दे सकती हैं।

इन नई फिल्मों के अलावा परम सुंदरी, बागी 4 और द बंगाल फाइल्स पहले से चल रही हैं। नई फिल्मों के आने से इनकी चुनौती बढ़ जाएगी।


Movies This Friday: इन नई फिल्मों के अलावा परम सुंदरी, बागी 4 और द बंगाल फाइल्स पहले से चल रही हैं। नई फिल्मों के आने से इनकी चुनौ.....

BREAKING NEWS: बॉर्डर 2 में सोनम बाजवा की एंट्री:  हाउसफुल 5 और बागी 4 के बाद सोनम बाजवा अब 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ब...
08/09/2025

BREAKING NEWS: बॉर्डर 2 में सोनम बाजवा की एंट्री: हाउसफुल 5 और बागी 4 के बाद सोनम बाजवा अब 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म बॉर्डर 2 का हिस्सा बनी हैं। सोनम, दिलजीत दोसांझ के साथ पहली बार हिंदी सिनेमा के पर्दे पर दिखेंगी।

हालांकि, पंजाबी सिनेमा में दिलजीत और सोनम ने कई सफल फिल्मों में जोड़ी जमाई है। पंजाब 1984 से लेकर सरदार जी 2, एक्शन से भरपूर सुपर सिंह, और फैन-फेवरेट फैमिली एंटरटेनर होन्सला रख तक, सोनम और दिलजीत ने हिट्स का एक सफल ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है।

अनुराग सिंह निर्देशित और भूषण कुमार-निधि दत्ता निर्मित फिल्म में दिलजीत और सोनम के साथ सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा और मोना सिंह प्रमुख किरदारों में हैं। बॉर्डर 2, 22 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

साजिद नाडियाडवाला की बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार वीकेंड दिया है, जिसमें सिर्फ तीन दिनों में प्रभावशाली ₹37.14 करोड...
08/09/2025

साजिद नाडियाडवाला की बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर एक शानदार वीकेंड दिया है, जिसमें सिर्फ तीन दिनों में प्रभावशाली ₹37.14 करोड़ नेट इंडिया की कमाई की है।

फिल्म ने पहले दिन धमाकेदार ₹13.20 करोड़ से ओपनिंग की, उसके बाद शनिवार को ₹11.34 करोड़ और रविवार को उछाल के साथ ₹12.60 करोड़ की कमाई की।

खासकर सिंगल स्क्रीन्स पर शानदार रिजल्ट्स दिख रहे हैं, जबकि मल्टीप्लेक्स मजबूती से टिके हुए हैं।

₹37.14 करोड़ की वीकेंड कमाई और अच्छी वर्ड ऑफ माउथ के साथ, बागी 4 अब ₹50 करोड़ की ओर दौड़ रही है।

विवेक रंजन अग्निहोत्री पिछले कुछ सालों से ऐसी फिल्में बना रहे हैं, जो भारतीय इतिहास के पन्नों पर तो मौजूद हैं, मगर इन कह...
08/09/2025

विवेक रंजन अग्निहोत्री पिछले कुछ सालों से ऐसी फिल्में बना रहे हैं, जो भारतीय इतिहास के पन्नों पर तो मौजूद हैं, मगर इन कहानियों को बड़े पर्दे पर लाने का जोखिम बहुत कम लोगों ने उठाया है। जोखिम इसलिए, क्योंकि यह अघोषित रूप से वर्जित विषय माने जाते हैं, जिनके बारे में कोई कुछ कहना या बोलना नहीं चाहता।

इनमें कुछ ऐतिहासिक घटनाएं ऐसी हैं, जो देश के सीने पर जख्म की तरह हैं। इन जख्मों को कुरेदने से दर्द, पछतावा और छपटपटाहट के सिवा कुछ नहीं मिलता। ऐसी फिल्में थिएटर्स में लगती हैं तो लोग बंट जाते हैं।

विवेक की द बंगाल फाइल्स के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस देखकर तो ऐसा लग रहा है कि वर्तमान समस्याओं में फंसा आम दर्शक अब अतीत का कैदी नहीं बनना चाहता। वो जहां खड़ा है, वहां से आगे बढ़ना चाहता है।

The Bengal Files Box Office: 5 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई द बंगाल फाइल्स को सिर्फ 1.75 करोड़ की ओपनिंग मिली है।

06/09/2025

*The Ultimate Comedy Adventure Dhamaal 4 Wraps Shoot with Full-On Madness!*

The Masters of Mischief and Laughter have officially wrapped the shoot of Dhamaal 4! After setting the internet on fire with their Eid 2026 announcement, the makers have now announced the shoot wrap, Dhamaal style.

Who needs treasure when you’ve got Dhamaal 4 shoot all wrapped up! Gold may be missing, but laughs? Packed in plenty. Don’t miss this rollercoaster of comedy, drama, action and chaos, storming in theatres on Eid 2026.

With an extensive schedule spanning over six months, the film wrapped up their shoot in Mumbai today. Boasting a stellar star cast including Ajay Devgn, Riteish Deshmukh, Arshad Warsi, Sanjay Mishra, Jaaved Jaaferi, Esha Gupta, Sanjeeda Shaikh, Anjali Anand, Upendra Limaye, Vijay Patkar and Ravi Kishan, the film promises a laugh riot like never before.

Gulshan Kumar and T-Series present, in association with Devgn Films, a T-Series Films, Maruti International, Panorama Studios production. DHAMAAL 4 is directed by Indra Kumar and produced by Ajay Devgn, Bhushan Kumar, Krishan Kumar, Ashok Thakeria, Indra Kumar, Anand Pandit, and Kumar Mangat Pathak.

Movies This Friday: सितम्बर के पहले शुक्रवार को रिलीज हो रहीं बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की ये 7 फिल्में, कौन मारेगा बाजी?
04/09/2025

Movies This Friday: सितम्बर के पहले शुक्रवार को रिलीज हो रहीं बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ की ये 7 फिल्में, कौन मारेगा बाजी?

Movies This Friday: सितम्बर के पहले शुक्रवार को कुछ एक्साइटिंग फिल्में आ रही हैं, जिनसे उम्मीद है कि बॉक्स ऑफिस पर यह अपना दमखम ...

Address

Mumbai

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Entertainment News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Entertainment News:

Share