सत्यार्थ न्यूज़ चैनल UP/UK

  • Home
  • India
  • Lucknow
  • सत्यार्थ न्यूज़ चैनल UP/UK

सत्यार्थ न्यूज़ चैनल UP/UK Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from सत्यार्थ न्यूज़ चैनल UP/UK, Lucknow.
(1)

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी खबर, सटीक विश्लेषण और ज़मीनी हकीकत के लिए आज ही हमसे जुड़ें! 🚩
​✅ ताज़ा खबरें
✅ निष्पक्ष पत्रकारिता
✅ जन-जन की आवाज़
​सत्यार्थ न्यूज़ UP/UK को अभी लाइक और फॉलो करें।
खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ!"

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: खेत में करंट लगने से दिव्यांग युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम​शाहजहांपुर: पुवायां थाना ...
14/10/2026

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: खेत में करंट लगने से दिव्यांग युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

​शाहजहांपुर: पुवायां थाना क्षेत्र के गंगसरा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय दिव्यांग युवक की करंट लगने से मौत हो गई। इस असामयिक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
​ट्राई साइकिल से निकला था युवक
गंगसरा गांव निवासी ओमप्रकाश के 21 वर्षीय पुत्र सुभाष दोनों पैरों से दिव्यांग थे और आने-जाने के लिए ट्राई साइकिल का इस्तेमाल करते थे। बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह घर से बाहर निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर खेत के पास पहुंचने पर वह वहां खेत की रखवाली के लिए लगाई गई झटका मशीन (झटका करंट) के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
​महिला ने दिखाई सूझबूझ
हादसे के वक्त वहां से गुजर रही एक ग्रामीण महिला की नजर सुभाष पर पड़ी। महिला ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए डंडे की मदद से बिजली का तार हटाकर युवक को करंट से अलग किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और युवक की जान जा चुकी थी।
​पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी टीम और पुवायां कोतवाली प्रभारी आरके रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भरा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
​परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुभाष तीन भाइयों में बीच के थे। उनका परिवार मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजारा करता है। जवान बेटे की इस तरह अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

14/10/2026

Celebrating my 6th year on Facebook. Thank you for your continuing support. I could never have made it without you. 🙏🤗🎉

पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में तिहरा हत्याकांड, मुख्य आरोपी समेत तीन जेल भेजे​पीलीभीत:अमरिया कस्बे में रामल...
14/10/2026

पीलीभीत में रामलीला मेला कमेटी के विवाद में तिहरा हत्याकांड, मुख्य आरोपी समेत तीन जेल भेजे

​पीलीभीत:अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुए खूनी संघर्ष और तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सात नामजद समेत कुल 13 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुधवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता, उसके चाचा संतोष गुप्ता और संतोष के पिता नरेश गुप्ता को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लाइसेंसी राइफल, एक अवैध तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है। अन्य हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।
​क्या है पूरा मामला
अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट हुई। इस घटना में अंकित गुप्ता और वहां से गुजर रहे 15 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल अंकित के भाई मोहित गुप्ता ने बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस हिंसक झड़प में रोज गुप्ता भी घायल हुआ है, जिसका इलाज चल रहा है।
​घटना से तीन दिन पहले दी थी धमकी
तिहरे हत्याकांड के बाद से कस्बे में तनाव का माहौल है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कीं। मंगलवार शाम को मृतक अंकित के भाई रोहित गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
​तहरीर के अनुसार, घटना से तीन दिन पहले मोहित और अंकित की कौशल गुप्ता के साथ कहासुनी हुई थी, जिस दौरान वंश मिटा देने की धमकी दी गई थी। इसी रंजिश के चलते 12 अक्तूबर की रात करीब सवा नौ बजे आरोपी अपने साथियों के साथ दुकान के सामने पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाइसेंसी राइफल, तमंचे और बांकों से हमला बोल दिया।
​पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी
तहरीर में कौशल गुप्ता पर अंकित को गोली मारने और संतोष कुमार गुप्ता पर मोहित को गोली मारने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा हर्षित, रचित, ओम और संचित पर रोज के सिर पर बांके से हमला करने का आरोप है।
​एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 315 बोर की लाइसेंसी राइफल, अवैध तमंचा, कारतूस और वाहन बरामद होने के बाद मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ा दी गई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश और पूछताछ जारी है।

पीलीभीत के अमरिया में रामलीला मेला कमेटी विवाद बना खूनी संघर्ष: ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत, इलाके में तनाव​पीलीभीत...
12/10/2026

पीलीभीत के अमरिया में रामलीला मेला कमेटी विवाद बना खूनी संघर्ष: ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत, इलाके में तनाव

​पीलीभीत:जिम्मेदार पदों और आयोजनों को लेकर आपसी रंजिश किस कदर जानलेवा हो सकती है, इसकी बानगी सोमवार रात पीलीभीत के अमरिया कस्बे में देखने को मिली। रामलीला मेला कमेटी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच उपजा तनाव अचानक खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां एक पक्ष की तरफ से की गई अंधाधुंध फायरिंग में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।
​कहासुनी के बाद चलीं गोलियां
घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे की है। अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के अधिकार और संचालन को लेकर लंबे समय से दो पक्षों के बीच खींचतान चल रही थी। सोमवार रात बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से आगे बढ़कर हिंसक हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने अपनी रायफल निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
​तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
इस खूनी तांडव में चार लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 14 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव (जिन्हें सिर में गोली लगी थी) और 29 वर्षीय अंकित गुप्ता (जिन्हें कंधे में गोली लगी थी) को मृत घोषित कर दिया।
​वहीं, अंकित के भाई मोहित की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत बरेली रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। इस घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे कस्बे में मातम व दहशत का माहौल है।
​पुलिस बल तैनात, एसपी और एएसपी ने लिया जायजा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी को मौके पर तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हालात का जायजा लिया।
​पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त की जा रही है।

UP Police MYogiAdityanath पुलिस अधीक्षक पीलीभीत पीलीभीत की खबर District Magistrate Pilibhit पीलीभीत पुलिस जय श्री

पीलीभीत-बरेली मार्ग पर डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल​पीलीभीत। पीलीभीत-बरेली मार्...
09/10/2026

पीलीभीत-बरेली मार्ग पर डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा: एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

​पीलीभीत। पीलीभीत-बरेली मार्ग पर जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव गहलुइया के पास एक डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
​जानकारी के मुताबिक, गहलुइया गांव निवासी शिवम कुमार और प्रशांत कुमार शर्मा 8 अक्टूबर को शाही से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
​हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल पीलीभीत पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शिवम की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल प्रशांत कुमार शर्मा का अस्पताल में इलाज जारी है।
​कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी डंपर चालक और वाहन की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट:-अमित दीक्षित (पीलीभीत)

08/10/2026

पीलीभीत में सपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान लगे 'अखिलेश यादव मुर्दाबाद' के नारे, युवक ने मचाया बवालपीलीभीत में सपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान लगे 'अखिलेश यादव मुर्दाबाद' के नारे, युवक ने मचाया बवाल

Bjp Pilibhit Nagar BJP Uttar Pradesh BJP West Bengal Sanjay Singh Gangwar Bharatiya Janata Party (BJP) MYogiAdityanath Narendra Modi

08/10/2026

पीलीभीत में 'लोकतंत्र बचाओ अभियान' के तहत अनोखा प्रदर्शन: महात्मा गांधी के रूप में नजर आए पूर्व चेयरमैन राजीव टीटी, आरती महेंद्र भी रहीं मौजूद

Akhilesh Yadav

शाहजहांपुर: टीवी9 के पत्रकार के आवास पर लाखों की चोरी, चोर नकदी और जेवरात ले उड़े; पुलिस जांच में जुटी​शाहजहांपुर: थाना ...
04/10/2026

शाहजहांपुर: टीवी9 के पत्रकार के आवास पर लाखों की चोरी, चोर नकदी और जेवरात ले उड़े; पुलिस जांच में जुटी

​शाहजहांपुर: थाना सदर बाजार क्षेत्र की अक्षरधाम कॉलोनी में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने टीवी9 न्यूज चैनल के जिला संवाददाता अरविंद त्रिपाठी के आवास सह कार्यालय को अपना निशाना बनाकर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पार कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
​ताला काटकर वारदात को दिया अंजाम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, TV9 भारतवर्ष के जिला संवाददाता अरविंद त्रिपाठी घटना के समय अपने बच्चों के साथ ससुराल बसुलिया गए हुए थे। 3 और 4 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने उनके अक्षरधाम कॉलोनी स्थित आवास/कार्यालय के मुख्य गेट पर लगे ताले के कुंडे को काटकर भीतर प्रवेश किया।
​पीड़ित के सहयोगी ने जब मुख्य द्वार का कुंडा कटा देखा, तो उन्होंने तत्काल अरविंद त्रिपाठी को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे, तो घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ और अस्त-व्यस्त पड़ा था।
​नकदी और सोने के गहने ले उड़े चोर
पीड़ित पत्रकार अरविंद त्रिपाठी के मुताबिक, चोर घर में रखा एक ब्रीफकेस उठा ले गए। ब्रीफकेस में उनकी पत्नी की महंगी साड़ियां, एक सोने की अंगूठी, कान के कुण्डल, सोने के टप्स और ₹15,000 की नकदी रखी हुई थी।
​पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
घटना की सूचना तुरंत थाना सदर बाजार पुलिस को दी गई। पीड़ित की ओर से थाने में लिखित तहरीर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
​पत्रकारों में रोष
जिले में एक वरिष्ठ पत्रकार के आवास पर हुई इस बड़ी चोरी की घटना से शाहजहांपुर के पत्रकारों में गहरा रोष व्याप्त है। स्थानीय पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और माल बरामदगी की मांग की है।

रिपोर्ट:- अमित दीक्षित

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत UP Police MYogiAdityanath जय श्री Varun Pandit @
04/10/2026

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत UP Police MYogiAdityanath जय श्री Varun Pandit @

​पीलीभीत: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की पीलीभीत शाखा ने सत्र 2026-27 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है। श.....

02/10/2026

पीलीभीत। बिलसंडा स्थित प्रसिद्ध लंगड़ा बाबा आश्रम के जीर्णोद्धार और सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर चल रहा विवाद शुक्रवार को उस समय चरम पर पहुंच गया, जब आश्रम के मुख्य महंत सत्यगिरि महाराज अन्य संतों के साथ भू-समाधि में उतर गए। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, देर रात पुलिस प्रशासन और स्थानीय संभ्रांत नागरिकों की मुस्तैदी से महंत को सुरक्षित समाधि से बाहर निकाल लिया गया।

​शोभायात्रा के बाद समाधि स्थल का खुदान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को महंत सत्यगिरि महाराज ने करणी सेना और योगी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ नगर में एक यात्रा निकाली, जिसके बाद आश्रम परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसी दौरान संतों ने समाधि स्थल का खुदान कराया और मुख्य महंत सत्यगिरि महाराज अन्य संतों के साथ तैयार की गई भू-समाधि में प्रवेश कर गए।

​प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर अड़े रहे महंत

घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों ने महंत से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महंत जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। महंत सत्यगिरि महाराज का कहना है कि वे पिछले पांच महीनों से अनशन पर हैं। आश्रम के जीर्णोद्धार और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिए गए, लेकिन हर बार सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिले। उन्होंने अपनी जान को भी खतरा बताया।

​देर रात सुलझा मामला, पुलिस बल तैनात

तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए देर रात थानाध्यक्ष जगदीप मलिक और नगर के गणमान्य लोगों ने महंत से लंबी वार्ता की। अथक प्रयासों के बाद प्रशासन महंत को मनाने में सफल रहा और उन्हें सुरक्षित भू-समाधि से बाहर निकाल लिया गया।

​मामले पर प्रशासनिक पक्ष रखते हुए अधिकारियों ने बताया कि महंत की मांगों पर संज्ञान लेते हुए आश्रम मार्ग पर खड़ंजा निर्माण सहित कई विकास कार्य पूरे कराए जा चुके हैं, और शेष बचे कार्यों पर नियमानुसार कार्रवाई जारी है। फिलहाल, एहतियात के तौर पर मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

UP Police MYogiAdityanath पुलिस अधीक्षक पीलीभीत Varun Pandit सत्यार्थ न्यूज़ चैनल UP/UK जय श्री

Address

Lucknow
LUCKNOW

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when सत्यार्थ न्यूज़ चैनल UP/UK posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share