Bhojpuri Connect

Bhojpuri Connect Bhojpuri Cinema ki News Har Pal aapke sath

09/05/2026

फिल्म का मुहूर्त

09/05/2026

हमार टीवी ओटीटी की फ़िल्म का मुहूर्त कानपुर में

09/05/2026

राज मौर्य फ़िल्म "गौरी भोलेनाथ" के बारे में किए बड़ा खुलासा Following Love Ramchandra Yadav Bhojpuri Connect

06/05/2026

#करोड़ों दिलों के राजा #मनोज_सिंह_टाईगर, पॉपुलर #अभिनेत्री #रीना_रानी, #डॉ_एमपी_सिंह गाँव के #चौराहा पर चाय की दुकान पर चाय का आनन्द लेते हुए...

Manoj Singh Tiger Manoj Singh Tigers

06/05/2026

देसी चाय वाला अखिलेश सिंह के साथ सुबह की चाय "VIP बहू" के साथ लखनऊ में

मनोज ओझा के निर्देशन में गोबिंद मोशन पिक्चर्स की भोजपुरी फिल्म 'वीआईपी बहू' का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू लखनऊ में जय...
05/05/2026

मनोज ओझा के निर्देशन में गोबिंद मोशन पिक्चर्स की भोजपुरी फिल्म 'वीआईपी बहू' का भव्य मुहूर्त करके शूटिंग शुरू लखनऊ में

जय यादव, ऋचा दीक्षित, मनोज टाईगर, अमित शुक्ला की भोजपुरी फिल्म 'वीआईपी बहू' की शूटिंग शुरू लखनऊ में

नवाबों के शहर लखनऊ में शुरू हुई 'वीआईपी बहू' की शूटिंग मनोज ओझा के निर्देशन में

भोजपुरी सिनेमा के बदलते स्वरूप और बढ़ते ग्राफ के बीच नामचीन फ़िल्म मेकर मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में गोबिंद मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बेहद महत्वाकांक्षी फिल्म 'वीआईपी बहू' का भव्य मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शूटिंग शुरू कर दी गई है। विधिवत मंत्रोच्चारण और उल्लासपूर्ण वातावरण के बीच फिल्म के शुभ मुहूर्त पर फ़िल्म निर्माता गणेश सिंह के हाथों से नारियल फोड़कर विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही फिल्म की शूटिंग भी जोरों-शोरों से शुरू हो गई है। यह फिल्म अपनी अनूठी कहानी और भव्य मेकिंग को लेकर उद्योग जगत में पहले से ही चर्चा का विषय बनी हुई है।

गौरतलब है कि पारिवारिक और आधुनिक ताने-बाने से बुनी कहानी वाली फिल्म 'वीआईपी बहू' में केंद्रीय भूमिका में भोजपुरी की मोस्ट पॉपुलर स्टार एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित और फैमिली स्टार जय यादव हैं। उनकी हिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाली है। इस फिल्म की बात करें तो यह एक ऐसी फिल्म है, जो भोजपुरी समाज में बहुओं के बदलते परिवेश, उनकी आकांक्षाओं और परिवार के साथ उनके तालमेल को एक नए नजरिए से पेश करेगी। फिल्म के निर्देशक मनोज ओझा इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि यह फिल्म केवल मनोरंजन ही नहीं करेगी, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी छोड़ेगी।

बता दें कि गोबिंद मोशन पिक्चर्स बैनर के तले भव्य पैमाने पर बनाई जा रही इस फिल्म के निर्माता गणेश सिंह हैं। निर्देशक मनोज ओझा और अंशुमन श्रीवास्तव हैं। कार्यकारी निर्माता विवेक सिंह, डीओपी फ़िरोज़ खान, संगीतकार अमन शलोक, गीतकार शेखर मधुर हैं। मुख्य कलाकार ऋचा दीक्षित, जय यादव, शबनम खान, मनोज टाइगर, रीना रानी, अमित शुक्ला, नीलम पांडेय, बबलू खान, रूपेश सिंह आदि हैं।

फिल्म निर्माता गणेश सिंह ने कहा कि 'हमारा उद्देश्य भोजपुरी सिनेमा को शुद्ध मनोरंजनपूर्ण फिल्म देना। 'वीआईपी बहू' एक ऐसी फिल्म है, जिसे दर्शक पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकेंगे। हमने कहानी, संगीत और तकनीकी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया है। फिल्म की शूटिंग सुचारू रूप से शुरू है।'

निर्देशक मनोज ओझा ने कहा कि 'लखनऊ की मेहमान नवाजी और यहां का माहौल शूटिंग के लिए बेहतरीन है।' उन्होंने आगे बताया कि 'फिल्म 'वीआईपी बहू' की पटकथा पर काफी समय तक काम किया गया है ताकि दर्शकों को कुछ नयापन दिया जा सके। लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग की जाएगी।'
​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​ ​
Jay Yadav Richa Dixit Manoj Singh Tiger

05/05/2026

मनोज ओझा के निर्देशन में गणेश मोशन पिक्चर्स की भोजपुरी फिल्म 'वीआईपी बहू' का भव्य मुहूर्त शुरू लखनऊ में

05/05/2026

मनोज ओझा के निर्देशन में "VIP बहू" भव्य मुहूर्त लखनऊ में...

05/05/2026

Priti maurya का कैसा था अनुभव मिट्टी के बने घर में शूटिंग करना फ़िल्म "महिमा गौरी भोलेनाथ की" Following Love Ramchandra Yadav Bhojpuri Connect

एक मिलियन व्यूज पार किया राकेश मिश्रा और नीतू यादव का भोजपुरी लोकगीत 'दुनो हाथे कमर धरा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर भोजपुरी...
02/05/2026

एक मिलियन व्यूज पार किया राकेश मिश्रा और नीतू यादव का भोजपुरी लोकगीत 'दुनो हाथे कमर धरा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री फेमस म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने पॉपुलर सिंगर एक्टर राकेश मिश्रा की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत 'दुनो हाथे कमर धरा' एक मिलियन व्यूज पार करके कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। ये धमाकेदार लोकगीत 'दुनो हाथे कमर धरा' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और इंटरनेट पर छा गया है और मिलियन क्लब में शामिल होकर हंगामा मचा रहा है।
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के म्यूजिक स्टार कहे जाने वाले मशहूर सिंगर और अभिनेता राकेश मिश्रा एक बार फिर अपने प्रशंसकों वाहवाही लूट रहे हैं। इस गाने में जहां राकेश मिश्रा ने अपनी आवाज से सबका मन मोह रहे हैं, वहीं इसके वीडियो में राकेश मिश्रा और एक्ट्रेस नीतू यादव ने शानदार अदायगी करके सबका दिल जीत लिया है। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री बेहद लाजवाब है। जहां राकेश मिश्रा ने अपने ट्रेडमार्क स्टाइल और एनर्जी से दर्शकों को लुभाया है, वहीं नीतू यादव ने अपनी अदाओं और डांस मूव्स से गाने में चार चांद लगा दिए हैं। बेहतरीन फिल्मांकन और शानदार अदायगी के कारण यह वीडियो दर्शकों का फुल एंटरटेनमेंट कर रहा है।

यह गीत अपनी मधुर धुन, देसी बोल और बेहतरीन फिल्मांकन के कारण संगीतप्रेमियों के बीच मुख्य आकर्षण बन गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने इस गाने के निर्माण में कोई समझौता नहीं किया है, जोकि इस गीत के ऑडियो और वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है। यही कारण है कि इस सांग के व्यूज निरंतर बढ़ रहे हैं।

लिंकः https://youtu.be/PwMq2Fu6woM?si=YeyWz5i4fQEmVDe3

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'दुनो हाथे कमर धरा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राकेश मिश्रा ने गाया है। इसके वीडियो में
सिंगर एक्टर राकेश मिश्रा और एक्ट्रेस नीतू यादव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार प्रकाश बारूद ने लिखा है, जबकि संगीत प्रकाश बारूद ने ही तैयार है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर प्रवीण यादव हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स व मास्टर दुर्गा, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस लोकगीत पर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने परोक्ष रूप से दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि, 'हाई-क्वालिटी और बेहतरीन तकनीक वाले कंटेंट को दर्शक पहचानते हैं। दर्शकों की पसंद ही हमें और भी भव्य एवं रचनात्मक काम करने के लिए प्रेरित करती है। इसके सभी ऑडियंस का दिल से आभार।'
सिंगर-एक्टर राकेश मिश्रा ने कहा कि 'यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। रत्नाकर कुमार सर के साथ काम करना हमेशा सुखद होता है क्योंकि वे कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा मौका देते हैं। इस गाने को दर्शक भरपूर प्यार आशीर्वाद दे रहे हैं, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद देता हूँ।'
एक्ट्रेस नीतू यादव ने कहा कि 'यह गाना न सिर्फ सुनने में अच्छा है, बल्कि इसका वीडियो भी काफी कलरफुल और एंटरटेनिंग बना है। राकेश मिश्रा जी के साथ करके बहुत अच्छा लगा। इस गाने को अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलने लिए सभी ऑडियंस को दिल धन्यवाद देती हूँ।'

 #सिनेमा और  #कॉर्पोरेट जगत का  #मिलन,  #अभिनेत्री शालू सिंह और  #बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने  #नागपुर में रचाई शाही  #श...
30/04/2026

#सिनेमा और #कॉर्पोरेट जगत का #मिलन, #अभिनेत्री शालू सिंह और #बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने #नागपुर में रचाई शाही #शादी

अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत ने रचाई शादी, सात फेरों के साथ शुरू हुआ नया सफर

परिणय सूत्र में बँधे अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत, नागपुर में रचाई शाही शादी

अभिनेत्री शालू सिंह और बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत की शादी सुर्खियों में

जब कला और व्यापार की दुनियां एक साथ आती है, तो वह पल अपने आप में ऐतिहासिक हो जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा महाराष्ट्र की उप-राजधानी नागपुर में देखने को मिला, जहां मनोरंजन जगत की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शालू सिंह और देश के सफल युवा बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत एक-दूसरे के साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए। नागपुर के एक आलीशान वेडिंग वेन्यू में आयोजित यह शादी पूरी तरह से पारंपरिक रस्मों के साथ संपन्न हुई। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस शादी की सबसे बड़ी खासियत इसका अरेंज मैरिज होना, जिससे आज के दौर में पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों की एक नई मिसाल पेश की गई है।

गौरतलब है कि विवाह की तस्वीरों में इस जोड़े का शाही अंदाज देखते ही बन रहा है। शालू सिंह ने अपनी शादी के लिए पारंपरिक सुर्ख लाल रंग का भारी कढ़ाई वाला लहंगा चुना। माथा-पट्टी, नथ और गले में भारी कुंदन ज्वेलरी के साथ शालू किसी राजकुमारी की तरह नजर आ रही थीं। वहीं सुष्मित राजपूत ने क्रीम और लाल रंग के मेल वाली शाही शेरवानी पहनी थी। उनके हाथों में पकड़ी कृपाण (तलवार) और सिर पर सजी कलगी वाली पगड़ी उनके राजसी लुक को पूरा कर रही थी। तस्वीरों में दोनों के बीच की बॉन्डिंग और एक-दूसरे के प्रति सम्मान साफ झलक रहा है।

बता दें कि अपनी अदाकारी से स्क्रीन पर जादू बिखेरने वाली शालू सिंह के लिए यह पल बेहद भावनात्मक था। अभिनेत्री ने अपने करियर के व्यस्त शेड्यूल के बीच परिवार द्वारा चुने गए रिश्ते को तरजीह दी। उनके करीबियों के मुताबिक, शालू एक ऐसे साथी की तलाश में थीं जो न केवल उनके काम को समझे बल्कि उनके परिवार को भी अपना मान सके। सुष्मित में उन्हें वह सभी खूबियां नजर आईं।

वहीं बात करें सुष्मित राजपूत तो वे आज के दौर के उन युवाओं के लिए प्रेरणा हैं, जो कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल करना चाहते हैं। युवा बिजनेसमैन सुष्मित राजपूत अपनी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के लिए भी पहचाने जाते हैं। उन्होंने हमेशा इस बात पर जोर दिया है कि उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण निर्णय उनके माता-पिता ही लेते हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपनी जीवनसंगिनी चुनने का अधिकार भी अपने माता-पिता को दिया।

उल्लेखनीय है कि शादी से पहले नागपुर में ही हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। शादी से पहले हुए प्री-वेडिंग फंक्शन्स में भी खूब धूम रही, जहां शालू ने अपनी फिल्मी स्टाइल में डांस परफॉर्मेंस दी। विवाह के संगीत संध्या में सुष्मित और शालू ने बॉलीवुड गानों पर एक रोमांटिक परफॉर्मेंस दी, जिसने मेहमानों का दिल जीत लिया। विदाई के वक्त शालू काफी भावुक नजर आईं, लेकिन सुष्मित के परिवार ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, उसने माहौल को खुशनुमा बना दिया।


​ ​

Address

Mumbai

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bhojpuri Connect posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share