21/09/2026
*गौ सेवा करना कोई बच्चों का खेल नहीं है..गांव सांपल (कलानौर )के पास एक गाय के गले में रस्सा फंसा हुआ था जिसकी वजह से कीड़े पड़ गए थे और गाय बड़ी तेज थी। खेतों में भाग जाती थी। गांव वालों ने काफी प्रयास किया काबू में नहीं आई।हमारे पास रवि जो कलानौर से गौसेवक मनीषा बहन जी का देवर है का फोन आया था और उसने हमें समस्या बताई हमने कालू यादव घोड़ी वाले हिसार को संपर्क किया आज उन्होंने घोड़ी के द्वारा गाय को पकड़ लिया है और इलाज के लिए रोहतक डॉक्टर जगदीश मलिक द्वारा संचालित चिकित्सालय लावारिस पशु पीड़ित सेवा संघ में भेज दिया गया है। सहयोग के लिए रवि और अन्य गांव वालों का बार-बार धन्यवाद।आप वीडियो में देखिए हिसार वाले भाइयों..कालू यादव,करण की दिलेरी..*